बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से आज की जनधारा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से आज आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा एवं निर्देशक सौरभ मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े को आज की जनधारा का स्मृति-चिह्न भेंट किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को आज की जनधारा द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया गया कि समाचार पत्र में महिलाओं से जुड़े मुद्दों, उपलब्धियों और प्रेरक कहानियों को प्रमुखता देने के उद्देश्य से नियमित रूप से ‘स्त्री धारा’ नामक विशेष अंक प्रकाशित किया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए महिला सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाता है।

इस दौरान प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को आगामी 20 जुलाई को सूरजपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की।

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज की जनधारा द्वारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक पत्रकारिता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *