सक्ती में पुलिस और आबकारी की बड़ी रेड: 50 बोरी लहान नष्ट, कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस एवं आबकारी टीम के* विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कोचियो से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफतार व लगभग 50 बोरी लहान(पास) नष्ट किया गया। * नाम आरोपी शिवा कुमार दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर उम्र 23 साल निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार पुलिस एवंआबकारी की टीम में ने कार्रवाई किया लगातार जिले से अनेकों जगह अवैध शराब बेचने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर अधीक्षक महोदय प्रफूल्ल कुमार ठाकूर द्वारा लगातार जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भुवनेश्वरी पैकरा के

मार्गदशन पर आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाराद्वार बस्ती एवं मुक्ताराजा में अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी शिवा कुमार दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर उम्र 23 साल निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) कब्जे से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमत 300/- रूपये को जप्त किया गया तथा लगभग 50 बोरी लहान(पास) नष्ट किया गया। जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर.मनीष राजपूत , सहित पुलिस एवं आबकारी टीम का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *