सूरजपुर / ओड़गी जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंवरखोह में मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक युवक की जान चली गई। आपसी कहासुनी को लेकर हुई बेरहमी से मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए नरेश यादव की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों का कहना है कि, मृतक नरेश यादव के बाइक को ओवर टेक किया गया फिर उसे बीच सड़क पर रोक कर बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई वह गंदी-गंदी गालियां बकी गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है स्थानीय व प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है मृतक नरेश यादव को मारपीट करने के बाद उसे पिकअप के डाला में उसके सिर को कई बार पटका गया परिजनों का कहना है कि नरेश के सिर्फ अन्य हिस्सों में काफी चोट आई थी सर में चोट लगते ही मृतक नरेश यादव बेहोश हो गए थे तब उन्हें आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते 14 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। भंवरखोह निवासी मृतक नरेश यादव पिता: दिलेश्वर यादव का गांव के ही कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षियों ने समल सिंह के घर के पास नरेश पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में नरेश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
अंबिकापुर से रायपुर तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान
हमले के बाद नरेश की स्थिति बिगड़ती देख उसे आनन-फानन में ओड़गी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सूरजपुर और फिर वहां से अंबिकापुर रेफर कर दिया। अस्पताल में नरेश की हालत लगातार गंभीर बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे नरेश यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों ने की दंडात्मक कार्रवाई की मांग
इस दुःखद घटना के बाद मृतक के परिजन,, बालसाय यादव एवं अन्य ग्रामीणों ने ओड़गी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है। आवेदन में गांव के ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दंडात्मक कार्रवाई देने की मांग की गई है।
थाने में शिकायत दर्ज
पीड़ित पक्ष द्वारा ओड़गी थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, जिस पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
