कंगना रनौत संग मुख्यमंत्री साय देखेंगे भारत भाग्य विधाता, रायपुर में सजेगी खास स्क्रीनिंग

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रही हैं। कंगना अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के विशेष प्रमोशन के सिलसिले में यहां पहुंच रही हैं। राजधानी में इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस खास आयोजन में हिस्सा लेने के साथ ही कंगना रनौत के साथ फिल्म भी देखेंगे।

कंगना रनौत के रायपुर आगमन और मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ-साथ एक ‘Meet & Greet’ (मुलाकात) कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जहां फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *