Delhi Police Action: अंडरवर्ल्ड और ISI गठजोड़ पर बड़ा प्रहार; दाऊद इब्राहिम मॉड्यूल का खूंखार आतंकी हुफैजा मुंबई से गिरफ्तार

Underworld Don Dawood Ibrahim Module Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI), पाकिस्तानी गैंगस्टर्स और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक बेहद खतरनाक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए आतंकी हुफैजा को मुंबई से धर दबोचा है। हुफैजा की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई एटीएस (Mumbai ATS) की टीमें पिछले कई दिनों से मुंबई के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही थीं।

कराची में बैठे मुन्ना झिंगाड़ा का राइट हैंड है हुफैजा

गिरफ्तार आतंकी हुफैजा को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हुफैजा मुंबई अंडरवर्ल्ड में दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की ‘डी कंपनी’ का राइट हैंड माना जाता है। यही नहीं, वह पाकिस्तान के कराची में छिपे बैठे आईएसआई एजेंट मुन्ना झिंगाड़ा (Munna Jhingada) का सबसे करीबी गुर्गा है।

मुन्ना झिंगाड़ा कराची से बैठकर इंटरनेट कॉल्स के जरिए हुफैजा को सीधे निर्देश देता था। हुफैजा भारत में रहकर उसी के इशारे पर किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। मंगलवार रात को घेराबंदी कर उसे मुंबई से दबोच लिया गया।

4 राज्यों में फैला था जाल, अब तक 9 आतंकी गिरफ्तार

खुफिया एजेंसी आईबी (Intelligence Bureau – IB) से मिले पुख्ता इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस पिछले एक महीने से एक्शन मोड में थी। इस बड़े टेरर मॉड्यूल (terror module decoded) को नेस्तनाबूद करने के लिए दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब सहित चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी। हुफैजा की गिरफ्तारी को मिलाकर पुलिस इस खतरनाक मॉड्यूल के अब तक कुल 9 आतंकियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

टारगेट किलिंग और डी कंपनी के प्लान का खुलेगा राज

स्पेशल सेल के आला अधिकारियों का कहना है कि हुफैजा से अब कड़ाई से पूछताछ (police interrogation) की जा रही है। पुलिस मुख्य रूप से दो बड़े सवालों के जवाब तलाश रही है: दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी ने देश के भीतर और कितने नए आतंकियों या शार्प शूटरों को अपने साथ जोड़ा है? कराची में बैठे मुन्ना झिंगाड़ा ने भारत में किन वीआईपी लोगों या भीड़भाड़ वाले इलाकों को दहलाने का टारगेट दिया था?

    Related News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *