कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

प्राप्त शिकायत आवेदन पर निराकरण हेतु दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश

           सक्ती,जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
         जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम करिगांव निवासीमोंगरा बाई चंद्रा ने महतारी वंदन योजना मे त्रुटि सुधार कर नाम को पुन: जोड़ने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी अनिल कुमार सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के संबंध, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई निवासी अनमोल प्रसाद भारद्वाज ने आवासीय मकान निर्माण कार्य को रोके जाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी अश्विन कुमार सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रोजगार गारंटी के तहत मिस्त्री लेबर की मजदूरी दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी कार्तिकराम चंद्रा ने घर में लगी भीषण आग से हुए नुकसान की मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा निवासी बुन्दराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि प्रदाय करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कंचदा निवासी राधा बाई केवंट ने आधार कार्ड नम्बर गलत होने कारण सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा उसके त्रुटि सुधार के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम भालूडेरा निवासी लालसाय यादव ने आधार कार्ड में हुई गलतियों को सुधार के संबंध, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी विरीछराम ने रकबा सुधार कराने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *