सरायपाली के वरिष्ठ अधिवक्ता वनस्वरुप बाबा सेन बने पास्को मामलों के विशेष लोक अभियोजक

0 विधि विधायी मंत्रालय से जारी हुआ आदेश 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= राज्य शासन के आदेश पर विधि विधायी मंत्रालय द्वारा नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता वनस्वरुप बाबा सेन को राज्य शासन की ओर से लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण पास्को एक्ट हेतु पैरवी किए जाने हेतु आदेशित किया गया है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार
आदेश क्रमांक Law-42/467/2026/21-4/छ.ग./2026 राज्य शासन, एतद्वारा, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 28 (1) के अनुसार, विनिर्दिष्ट विशेष न्यायालय, सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.) के लिए उक्त अधिनियम की धारा 32 (1) के अंतर्गत वनस्वरूप सेन, अधिवक्ता को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि या उनके 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, के लिए विशेष लोक अभियोजक (POCSO) नियुक्त करता है।
उक्त आदेश भूपेन्द्र कुमार वासनीकर , अतिरिक्त सचिव विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी किया गया । अधिवक्ता वनस्वरुप बाबा सेन के इस नियुक्ति पर अधिवक्ता संघ के साथ ही नगरवासियों ने भी बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *