विकास अग्रवाल, पिथौरा-सपोस में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल एवं इनाम वितरण समारोह ऐतिहासिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की। वहीं अतिविशेष अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, बागबहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, पूर्व जनपद अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, कृष्णकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष हलधर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। फाइनल मैच में ग्रीन सपोस ने रायगढ़ इलेवन को हराकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता टीम को 1 लाख 61 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता रायगढ़ इलेवन को 80 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम से पहले जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरषोत्तम घृतलहरे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अरसा रोटी से तौला गया। पंथी नृत्य, राउत नृत्य, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ फूलमालाओं से स्वागत हुआ। स्काउट गाइड के छात्रों ने सलामी देकर सम्मान प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हजारों खेलप्रेमियों की मौजूदगी इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से खिलाड़ी यहां भाग लेने पहुंचते हैं, जो गांव के खेल प्रेम और आयोजन क्षमता का प्रमाण है।
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि ग्रीन सपोस ने खेल आयोजन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं ब्रह्मानंद पटेल ने स्वस्थ जीवन में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण पुरषोत्तम घृतलहरे ने दिया। आभार प्रदर्शन सरपंच किशोर बघेल ने किया तथा मंच संचालन नरेंद्र बोरे ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, खिलाड़ी, ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।