ग्राम पुहपुटरा से महिला समूह का पैसा पटाने निकली विफैईया बाई लापता, सूचना देने वाले को 5000 रुपये इनाम की घोषणा

हिंगोरा सिंह, लखनपुर: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा से एक 35 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लापता महिला का नाम विफैईया बाई है, जो पिछले कई दिनों से घर नहीं लौटी है। महिला के इस तरह अचानक गायब होने से उसका पति और बच्चे बेहद परेशान हैं। परिजनों ने लखनपुर थाने में गुमशुदगी (Missing Report) दर्ज करा दी है। वहीं, थक-हारकर परिवार ने लापता महिला का पता बताने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये का नकद इनाम (Cash Reward) देने का ऐलान किया है।

समूह का पैसा पाटने की बात कहकर निकली थी घर से (Missing Woman Incident)

पीड़ित पति राजू राम (पिता राम चरण केवट) ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी विफैईया बाई बीती 2 मई की शाम करीब 4 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह महिला समूह का पैसा पटाने जा रही है। लेकिन उस शाम के बाद वह वापस घर नहीं लौटी। जब देर रात तक महिला का कोई अता-पता नहीं चला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश, पर सुराग नहीं

महिला के लापता होने के बाद पति और रिश्तेदारों ने अपने स्तर पर सभी संभावित ठिकानों, सगे-संबंधियों के घर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब विफैईया बाई का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने मामले की जानकारी लखनपुर थाना पुलिस (Lakhampur Police Station) को दी।

पुलिस और परिजन तलाश में जुटे (Missing Person Investigation)

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान (Gum Insan Case) का मामला दर्ज कर लिया है। लखनपुर पुलिस और परिजन मिलकर लगातार लापता महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। पीड़ित परिवार ने आम जनता से भी भावुक अपील की है कि जिस किसी को भी महिला के बारे में कोई जानकारी या सुराग मिले, वह तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करे। सही जानकारी देने वाले को ₹5000 की इनामी राशि दी जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *