अंबिकापुर। सुशासन तिहार-2026 के तहत 23 मई को सरगुजा जिले के विकासखंड मैनपाट और नगर पंचायत सीतापुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में ग्रामीणों और आम नागरिकों से मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन लिए जाएंगे और उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड मैनपाट के उडुमकेला स्थित शिविर स्थल में 11 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसमें कुनिया, नर्मदापुर, उरंगा, बरिमा, कलजीवा, असकरा, उडुमकेला, जजगा, कोट, काराबेल और वंदना ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल होंगे।
इस शिविर के प्रभारी अधिकारी मुकेश दुबे नहीं बल्कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर होंगे, जबकि सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट को बनाया गया है।
इसी तरह नगर पंचायत सीतापुर में मा.शा. केशला के पास शिविर लगाया जाएगा। यहां वार्ड क्रमांक 7 और 8 के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस शिविर के प्रभारी अधिकारी मुकेश दुबे और सहायक प्रभारी अधिकारी विक्रांत सोनी होंगे।
प्रशासन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में 10 जून तक लगातार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण करना है। साथ ही लोगों को पारदर्शी और त्वरित तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे, 2026ताकि मौके पर ही संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।