कांकेर में बिजली संकट: चारामा के कई गांवों में दो दिनों से अंधेरा, पानी के लिए जनरेटर का सहारा ले रहे ग्रामीण

कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली गुल होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को आए आंधी-तूफान के बाद गिरहोला, नवागांव, चारभाटा और सिरसिदा सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह रुक गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग निजी जनरेटर किराए पर लेकर बोर चला रहे हैं और पानी का इंतजाम कर रहे हैं।

गांवों के हैंडपंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन जलस्तर गिरने के कारण कई हैंडपंपों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, जिससे उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। विभागीय लापरवाही के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द बिजली बहाली की मांग की है। अंधेरे में डूबे गांवों में अब गर्मी और पानी की समस्या ने संकट गहरा दिया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *