केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने देश भर में आयकर विभाग के उच्च अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार इससे पहले दिल्ली में ओएसडी के पद पर कार्यरत थे। रायपुर में मुख्य आयकर आयुक्त का पद देवरत्न कुमार के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली पड़ा था।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुल 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सर्किल के इंदौर रीजन के लिए तरुण सीम को नया आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार जल्द ही रायपुर पहुंचकर अपना नया कार्यभार संभालेंगे।
