संदेशखाली में टीएमसी के दो गुटों में खूनी संघर्ष: पुलिस और सुरक्षा बल के 5 जवान घायल

कोलकाता।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। वर्चस्व की इस लड़ाई के दौरान जमकर गोलीबारी और हिंसा हुई। इस झड़प को रोकने की कोशिश कर रहे 3 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सुरक्षा बल के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटनास्थल से भारी मात्रा में देसी बम और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हिंसा में शामिल उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *