बंगाल में जीत के बाद बवाल: TMC दफ्तरों में आगजनी-तोड़फोड़, कई इलाकों में तनाव

पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। तृणमूल कांग्रेस के कई पार्टी कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें हैं, जिससे राज्य के कई इलाकों में तनाव का माहौल बन गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता के टॉलीगंज, कस्बा और उपनगरों के बारुईपुर, कमरहटी, बारानगर के साथ हावड़ा और बहरामपुर में भीड़ ने TMC दफ्तरों को निशाना बनाया। पार्टी ने इन घटनाओं के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।

वहीं भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह TMC के अंदरूनी गुटों का विवाद हो सकता है।

सोमवार दोपहर से शुरू हुई घटनाओं के बाद मंगलवार सुबह जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के रोतिबाती पंचायत इलाके में फिर तनाव बढ़ गया। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *