पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का फैसला कल : सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित होंगे। मतगणना सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी, जिसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। यह चुनाव क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व और राष्ट्रीय पार्टियों के विस्तार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग ने पहली बार अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र अनिवार्य किए हैं। केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए 77 केंद्रों पर गिनती होगी। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर लगातार चौथी जीत पर है, जबकि भाजपा उन्हें कड़ी टक्कर दे रही है। फलता विधानसभा सीट पर गड़बड़ी के कारण मतदान रद्द होने से वहां की गिनती अभी नहीं होगी।

असम की 126 सीटों के लिए 40 मतगणना केंद्रों पर तैयारी पूरी है। राज्य में इस बार 85.96 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां एनडीए गठबंधन हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है। हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई जैसे दिग्गजों की साख इस चुनाव में दांव पर लगी है।


:

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *