तेलंगाना में शर्मनाक हरकत: लस्सी में पेशाब मिलाने का आरोप, मेडक में लोगों ने जमकर किया हंगामा

मेडक

तेलंगाना के मेडक जिले से एक घिनौनी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के नरसपुर शहर में एक लस्सी दुकान पर काम करने वाले युवक पर आरोप लगा है कि वह लस्सी तैयार करते समय उसमें पानी के साथ पेशाब मिला रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दुकान का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर स्थित एक जूस पॉइंट पर लड़के को इस आपत्तिजनक हरकत को अंजाम देते हुए रंगे हाथों देखा गया। जैसे ही बात फैली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि हंगामा बढ़ता देख दुकान मालिक ने आरोपी लड़के को वहां से भगा दिया। जब मालिक ने भी दुकान बंद कर भागने की कोशिश की, तो लोगों के साथ उसकी तीखी बहस हुई, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

नाराज लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य पदार्थों के साथ खिलवाड़ करने वाली ऐसी दुकानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। निवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय अधिकारियों से दुकानों में साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *