बीजेपी सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 एफआईआर दर्ज: गिरफ्तारी के डर से घर के पिछले दरवाजे से भागे

नई दिल्ली.

बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। एफआईआर की खबर मिलते ही दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर हलचल तेज हो गई। तिलक मार्ग थाने की पुलिस जब उनके घर पहुंची, तो संदीप पाठक हाथ में सूटकेस लिए घर के पिछले दरवाजे से निकलते हुए देखे गए।

बताया जा रहा है कि जिस दरवाजे का इस्तेमाल उन्होंने निकलने के लिए किया, वहां घास जमी हुई थी, जो यह दर्शाता है कि उस रास्ते का उपयोग सामान्य तौर पर नहीं होता था। पाठक ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किसी एफआईआर की आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे राजनीतिक दहशत करार देते हुए कहा कि वह देश की सेवा में लगे हैं और कभी धोखेबाजी नहीं करेंगे।

संदीप पाठक हाल ही में राघव चड्ढा और अन्य 5 सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी बदलने के बाद हुई इस कानूनी कार्रवाई ने पंजाब से लेकर दिल्ली तक सियासी माहौल गर्मा दिया है। पुलिस की मौजूदगी के बीच उनके अचानक गायब होने से गिरफ्तारी की आशंकाएं और प्रबल हो गई हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *