कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक: महंत ने संगठन और महिला भागीदारी पर उठाए सवाल

रायपुर

रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संगठन की जमीनी सक्रियता को लेकर कड़े सवाल किए। बैठक के दौरान महंत ने पूछा कि कितने अध्यक्ष पहली बार प्रदेश कार्यालय आए हैं, जिस पर करीब 15 पदाधिकारियों ने हाथ उठाया।

संगठन में महिलाओं की कम संख्या पर चिंता जताते हुए महंत ने कहा कि 200 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों में केवल 10 से 15 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने इस स्थिति में सुधार के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की ओर इशारा करते हुए नसीहत दी। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और भविष्य की चुनौतियों के लिए पदाधिकारियों को सक्रिय करना रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *