छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: रायपुर समेत तीन संभागों में लू चलने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राहत के आसार न होने की बात कही है। विशेषकर बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण लू यानी ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को राजनांदगांव में सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवाती घेरे के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हालांकि मध्य भाग में लू की स्थिति रहेगी, लेकिन बस्तर संभाग के दक्षिणी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की हलचल हो सकती है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहाँ शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *