रायपुर: प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम अवसर आज

छत्तीसगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 17 अप्रैल 2026 (रात 12 बजे तक) निर्धारित है।

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा प्रदान करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2026 (रात 12 बजे तक)

त्रुटि सुधार की अवधि: 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक

दस्तावेजों का परीक्षण: 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक

प्रवेश पत्र डाउनलोड: 01 मई से 09 मई 2026 तक

प्रवेश परीक्षा की तिथि: 10 मई 2026

इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के कक्ष क्रमांक-40 में संपर्क किया जा सकता है। समय सीमा समाप्त होने से पहले पात्र छात्र अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *