छिंदवाड़ा: पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी के ठिकाने पर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के रिटायर्ड अधिकारी महेंद्र नागवंशी के ठिकानों पर दबिश दी। परासिया रोड स्थित वंदना लॉन परिसर में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान गोपनीयता बनाए रखने के लिए टीम ने परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

सुरक्षा के बीच दस्तावेजों की जांच जारी

ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी हुई है। जांच दल मकान के अंदर गहनता से छानबीन कर रहा है, जिसमें संपत्ति से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की बात सामने आ रही है।

कार्रवाई के बाद होगा खुलासा

मौके पर मौजूद ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने फिलहाल छापेमारी की पुष्टि की है, लेकिन बरामदगी को लेकर कोई भी विवरण साझा करने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर जानकारी दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर 2 बजे के बाद टीम प्रेस ब्रीफिंग कर विस्तार से जानकारी साझा कर सकती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *