रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: डीजीपी ने जारी की सूची, 29 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, डीजीपी ने 29 थाना प्रभारियों और एक उपनिरीक्षक के तबादले का आदेश किया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, जिले के कुल 29 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में एक उपनिरीक्षक का नाम भी शामिल है। पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और क्षेत्रीय स्तर पर पुलिसिंग को बेहतर करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थलों पर पदभार ग्रहण करना होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *