बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में पदस्थ 130 पुलिसकर्मियों का थोक में तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिले के प्रमुख थानों और पुलिस इकाइयों में नई पदस्थापना की गई है।
स्थानांतरण सूची के अनुसार सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर और पचपेड़ी सहित कई थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों का स्थान बदला गया है। इनमें से अधिकांश को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को रिजर्व और अन्य विशेष इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में संतुलन बना रहेगा और थानों में कामकाज की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी व पारदर्शी होगी।