बलौदा बाजार : सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर की शाखा बलौदा बाजार एवं नोडल कार्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी सप्ताह का शुभारंभ उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल जिला बलौदाबाजार के नोडल अधिकारी जी.एन. साहू के करकमलों से सहकारिता का सतरंगी ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने सहकारिता के सिद्धांतों, जनहितकारी योजनाओं तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं कृषकों को मिष्ठान्न वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सुरेन्द्र वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन शाखा बलौदा बाजार के शाखा प्रबंधक आर.के. धावलकर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नोडल कार्यालय से सुश्री वीणा पटेल (कनिष्ठ लिपिक), राजेन्द्र वर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर) एवं रामनाथ पटेल (भृत्य) तथा शाखा कार्यालय से श्रीमती जनक जांगड़े (सहायक लेखापाल), ओमप्रकाश मार्कण्डेय (सहायक लेखापाल), तेजनाथ साहू (पर्यवेक्षक), अनिल कुमार राय (पर्यवेक्षक), ज्ञानदास टंडन (कनिष्ठ लिपिक), श्रीमती सविता यदु, विजय कुमार यदु, खेमराज वर्मा, नरेन्द्र सेन (कंप्यूटर ऑपरेटर), ओमप्रकाश पाल, श्रीमती हेमा वर्मा, श्रीमती ममता पटेल, कृष्ण मुरारी वर्मा (सुरक्षा कर्मी), तारेंद्र घृतलहरे तथा प्लेसमेंट कर्मचारी ओमप्रकाश गायकवाड सहित सभी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग से खिलेन्द्र नायक तथा सहकारी संघ से दुष्यंत यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कृषकगण उपस्थित रहे। इस दौरान सहकारिता के मूल सिद्धांतों, ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा जनसेवा के प्रति सहकारिता की प्रतिबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सहकारिता आंदोलन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शाखा परिसर में अत्यंत सफल एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।