जयस्तंभ चौक में लगी 8 रंगीन फोकस लाइटें पहले हुई गायब… अब सुरक्षा खंभे गायब भी.. “आज की जनधारा” ने पहले ही किया था सचेत


:दिलीप गुप्ता:

सरायपाली:- नगरपालिका का कार्य है कि वह नगरवासियों को बेहतर साधन , सुविधा के साथ ही नगर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देते हुवे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए किंतु नगरपालिका सरायपाली में इन उद्देश्यों व कर्तव्यों का निहायत ही अभाव दिखाई देता है । नगरपालिका में नगर के विकास , सौंदर्यीकरण , सड़क व अन्य सुविधाओं हेतु लाखों के बजट स्वीकृत किये जाते है किंतु इसका लाभ जिन लोगों तक पहुंचना चाहिए वहां नहीं पहुंच पा रहा है ।

नगर में नगरपालिका द्वारा विकास , निर्माण , बुनियादी सुविधाओं व सौंदर्यीकरण के नाम से अनेक योजनाएं तो बनाई जाती है किंतु अधिकांश योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते नगरवासियों को इसका वास्तविक लाभ मिल ही नहीं पाता है । नगर विकास व निर्माण कार्यों के लिए भ्रष्टाचार को प्राथमिकता देते हुवे योजनाएं ही ऐसी बनाई जाती है जिसमें सर्वाधिक कमीशन की गुंजाइश बनी रहे साथ ही योजनाओं की लागतों को भी बढ़ा दिया जाता है ।

इसी तरह जयस्तंभ चौक में लगभग 2 वर्षों पूर्व लगाए गए सतरंगी लाईट भी इसका एक उदाहरण है । जयस्तंभ चौक से पहले लगाए गए 8 लाइटे गायब हुई और अब सुरक्षा घेरा भी गायब हो गया है । इन लाइटों वी सुरक्षा घेरा की सुरक्षा के उपाय किए जाने हेतु “आज की जनधारा” द्वारा विगत 17/8/2025 को समाचार प्रकाशन कर नगरपालिका का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया था किंतु इनकी अनदेखी वी लापरवाही की वजह से पहले 8 लाइटे गायब हुई और अब लाईट की सुरक्षा के लिए लगाए गए स्टील पोल व चैन ही गायब हो गया है ।


ज्ञातव्य हो कि विगत 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जयस्तंभ चौक को नया लुक दिए जाने हेतु हजारों रुपये खर्च कर 8 इफेक्टिव सतरंगी लाईट लगाई गई थी। मात्र डेढ़ वर्ष बाद ही जयस्तंभ चौक से लाइट कब गायब हो गई , निकाल ली गई या चोरी कर ली गई इसकी कोई जानकारी आम जनता को नहीं है।


पिछले कई दिनों बाद से यह सतरंगी लाइट दिखाई ही नहीं दे रही है । कुछ दिनों पूर्व जब जयस्तंभ चौक को झालर लगाकर रोशनी की गई तब नगरवासियो को पुरानी सतरंगी लाइट की याद आई। जनवरी 2024 में श्री अयोध्या में श्री रामलला मूर्ति स्थापना के अवसर पर नगर में भी भव्य आयोजन किया गया था। नगर को विभिन्न तरीके से सजाया गया था इसी तारतम्य में जयस्तंभ चौक की भी सफाई कर सफेद पेंट से पुताई भी की गई थी ।


जयस्तंभ को नया व आकर्षक लुक दिए जाने हेतु चौक के चारों तरफ 8 सतरंगी फोकस लाईट लगाई गई थी। लाईट जब जलाई जाती थी तो नगरवासी इसकी सुंदरता को देख आकर्षित होकर कुछ देर रुककर इसका आनंद उठते थे । लाईट तो लगा दी गई थी किंतु उसकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी और न ही सुरक्षा का ध्यान रखा गया था । उस समय भी समाचार का प्रकाशन कर नगरपालिका को इन लाइटो की सुरक्षा पर ध्यान दिए जाने हेतु संज्ञान लेने की जानकारी दी गई थी। किंतु नगरपालिका की उदासीनता के चलते पहले लाईट गायब हुई और अब सुरक्षा घेरा भी गायब हो गया है ।


नगरपालिका द्वारा चौक के चारों तरफ 2-2 लाइट बगैर सुरक्षा मापदंड के लगा दिया गया था किंतु लोग वहां तक न पहुंच पाएं वी उसे क्षतिग्रस्त न के सके इसका कोई उपाय नहीं किया गया था जिसकी वजह से लाईटों को वहां पर बैठने वाले लोग हमेशा छेड़छाड़ किया करते थे जिसके चलते यहां लगी यह इफेक्टिव फोकस लाइट कई बार क्षतिग्रस्त भी हुई थी । लोग सुरक्षा के अभाव में इसके साथ लाइट को ऊपर नीचे के छेड़छाड़ भी किया करते थे। नगरवासियों ने नगर व जयस्तंभचौक की सुंदरता के लिए पुनः सुरक्षात्मक रूप से सतरंगी लाइट लगाए जाने की माँग की है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *