गौ मां को राष्ट्र माता बनाने भानुप्रतापपुर के 7311 लोगो ने हस्ताक्षर संकल्प लिया

भानुप्रतापपुर। सर्व जन मानस गौभक्तों द्वारा गौ सम्मान आवाहन अभियान का समर्थन किए , भारत में हो रही गौ मां की कत्ल संपूर्ण भारतवर्ष को झकझोर कर रख दिया है प्रतिदिन गो वंशों की हत्या और यत्र तत्र विचरण कर रही गो वंशों की अपमानित अवस्था सर्व मानव समाज के लिए कलंकित और शर्मसार स्थिति है सनातन और विश्व के मूल तथा प्रकृति और जीव की जीवन समन्वयक गो माता की गोबर , दूध , गोमूत्र , दही , घी आदि मानव का सर्वोत्तम पोषक आहार है मानव की जीवन से लेकर मोक्ष और मोक्ष के बाद भी जिनकी आवश्यकता होती है , जन्मदात्री मां हमें एक निश्चित समय तक दूध पिलाती है

मगर गौ माता हमें आजीवन दूध पिलाती है साथ ही अनेक रोग एवं दोष के निवारण के लिए वैज्ञानिक रूप से औषधि के रूप में भी उपयोगी होता है , गौ मां के दर्शन से सर्व दिव्य शक्तियों का दर्शन हो जाता है ऐसे महान विभूति जग जननी गौ माता की रक्षा सुरक्षा और सम्मान हम सबके लिए बहुत ही आवश्यक है हमारा हर सामाजिक ,धार्मिक एवं तीज त्यौहार गोवंश के बिना अधूरा है, इनके जैविक खाद से कृषि उत्पाद के रूप में अन्न , साग सब्जी ,फल फ्रूट सभी कल्याणकारी होती है , अन्यथा कृत्रिम खाद तो हमारी खाद्यान्न को जहरीली बनाकर , भूमि को भी बंजर कर रही है अतः सर्व कल्याणकारी गोवंश की संरक्षण संवर्धन अति आवश्यक है इसलिए भानुप्रतापपुर में भव्य और विशाल जन समर्थन के साथ उनके सम्मान के लिए प्रार्थना पत्र प्रदान किया गया ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *