मौसम ने ली करवट: छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में गिरावट शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कई जगह हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। तेज हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दुर्ग रहा सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

रायपुर में आज बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में शनिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के असर से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *