जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात

राजकुमार मल

भाटापारा – भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर पुनः ज्ञापन सौंपा।
भाटापारा प्रवास पर आए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से स्थानीय विश्राम गृह में स्वतंत्र जिले की मांग को लेकर जिला निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक बार पुनः उनसे मुलाकात की। विषय की गंभीरता को समझते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने इस बाबत मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सार्थक चर्चा करने का पुनः आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान अधिवक्ता संघ भाटापारा के अधिवक्तागणों ने भी डॉ रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विदित हो कि स्वतंत्र जिले की मांग को लेकर भाटापारा के निवासी 44 साल से लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है।स्वतंत्र जिले की मांग को लेकर गत सप्ताह भी प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए जन भावनाओं से अवगत कराया था। उस समय भी डॉ साहब से प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिल कर चर्चा करने का भरोसा जताया था और आज मंगलवार को उन्होंने विधायक इंद्र साव से सभी लोगों को रायपुर लाने और साथ में मुख्यमंत्री से बैठकर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर जिला के लिए संघर्ष कर रही जनता को कुछ राहत मिली है।
स्थानीय विश्राम गृह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने वालों में विधायक इन्द्र साव,
पूर्व विधायक नरेन्द्र शर्मा ,पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता -सुकृत साहू,
अनिल मिश्रा,नरेंद्र यदु,विजय केशरवानी,आनंद शर्मा,एस के टंडन, राजकुमार मल,अजय साहू ,सचिन शर्मा,दिवाकर मिश्रा,जीतनारायण साव सहित काफी संख्या में जिला निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *