अंधड़-बारिश से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में गिरा पारा, अगले 5 दिन अलर्ट


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम तेज अंधड़ और झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली। इसके असर से उत्तर और मध्य क्षेत्रों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर गया और पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया।

मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेशभर में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग स्तर पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इन सिस्टम के प्रभाव से कई जगहों पर बारिश, तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

रायपुर में 6 मई को आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री रहने का अनुमान है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *