राजनांदगांव। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 6 मई को जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 794 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होने वाले इस मेले में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, केयर टेकर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट, फायरमेन, ड्राइवर और अकाउंटेंट जैसे पदों पर भर्ती होगी। कई निजी कंपनियां इसमें भाग लेंगी।
सिक्योरिटी सेक्टर में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी और टैंगो सिक्योरिटी द्वारा बड़ी संख्या में गार्ड भर्ती किए जाएंगे। वहीं एसआर हॉस्पिटल दुर्ग और अन्य संस्थाओं में नर्सिंग और हेल्थ केयर से जुड़े पद भी उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर पहले से पंजीयन करना अनिवार्य है। जॉब फेयर में शामिल होने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।
जिला प्रशासन ने योग्य उम्मीदवारों से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।