चारामा (उत्तर बस्तर कांकेर) के स्थानीय पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजेस) में ‘प्रवेश उत्सव, प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान एवं सायकल वितरण समारोह 2026-27’ का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष त्रिवेणी संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष जागेश्वर सिन्हा ने की।
इस अवसर पर नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज, ग्राम पंचायत दरगहन के पूर्व सरपंच निर्मला नेताम, ग्राम पंचायत जैसाकर्रा के सरपंच रवि नायक, ग्राम गिरहोला सरपंच संगीता कोडोपी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अमिता बंजारे (जनपद सदस्य), विद्यालय सांसद प्रतिनिधि स्वपन बोस, संतोष नाहर (महामंत्री), अशोक देवांगन, गजेंद्र नाग, मुरली सिन्हा (भूतपूर्व सैनिक), विद्यालय प्रतिनिधि अमृत देवांगन और पी भोजवानी (सेवानिवृत्त व्याख्याता) सहित शाला प्रबंध समिति के समस्त सदस्यगण मंच पर उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दिया सफलता का गुरुमंत्र
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जागेश्वरी भास्कर एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का जमकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, अनुशासन बनाए रखने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने किताबी ज्ञान के अलावा देश-दुनिया की खबरों से जुड़े रहने और अपना जनरल नॉलेज (सामान्य ज्ञान) मजबूत करने की भी सीख दी।
मेधावियों का मेडल और तिलक लगाकर सम्मान
संबोधन के पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का गौरवपूर्ण सम्मान किया गया। कक्षा पहली से लेकर 10वीं और 12वीं तक के हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों के जिन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे, उन्हें मंच पर बुलाकर तिलक लगाया गया, माला पहनाई गई और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने लाडलों की इस शानदार उपलब्धि पर उपस्थित अभिभावकों के चेहरे भी गर्व से खिले नजर आए।

नवप्रवेशियों का मुंह मीठा और किताबों का वितरण
प्रवेश उत्सव के तहत विद्यालय की चौखट पर पहली बार कदम रखने वाले नन्हे नवप्रवेशी बच्चों का अतिथियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों का मुंह मीठा कराकर उन्हें तिलक लगाया गया और शासन की ओर से निशुल्क पाठ्यपुस्तकें व कॉपियां वितरित की गईं, जिससे उनके स्कूली सफर की शुरुआत उत्साह के साथ हुई।
सरस्वती साइकिल योजना: 50 छात्राओं को मिलीं साइकिलें
छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनकी राह आसान करने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमीं की 50 पात्र छात्राओं को चमचमाती नई साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से दमक उठे। छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा।
संस्था के शिक्षकों और स्टाफ की सराहनीय भूमिका
पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य ढंग से संपन्न कराने में संस्था के प्राचार्य चंद्रशेखर यादव, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक शैलेश कुमार नाग, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक अहिल्या कुंजाम का नेतृत्व सराहनीय रहा।
इसके साथ ही व्याख्याता दीप शिखा गोटे, ममता श्रीवास्तव, रश्मि साहू, भोजकुमार मानकर, टिकेश्वर हिड़को, लोकेश कुमार दुग्गे, राजकुमार दरियो, दाउलाल तिवारी, विनीता ठाकुर, कान्तेश्वरी नेताम, गोपेन्द्र बोरकर, ललिता बोरकर, दिनेश कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार यादव, गौरी शंकर पटेल, नारायण गजेंद्र, नियंता जायसवाल, नितिन महावीर, गंगेश्वरी सिन्हा, युक्ता शर्मा, शिव मंगल राम, शीतला चंद्राकर, दीपिका यादव, हेमलता दीवान, प्रियंका नेताम, पूजा पटेल, प्राची साहू, प्रतिभा और नम्रता यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
अनूप वर्मा, चारामा (उत्तर बस्तर कांकेर)