सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज निरीक्षक उमेश कुमार धुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता दल द्वारा आसपास के क्षेत्रों में रेत के अवैध परिवहन के दो प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखते हुए आरक्षित केन्द्र सक्ती में रखा गया है। वहीं ग्राम हरदी एवं पोरथा में अवैध रेत भंडारण के चार प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। उक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज भंडारण नियम 2009 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी है
बाक्स खनिज शाखा के ट्रैक्टर में परिवहन कर रहे हैं रेत कार्रवाई में संदेह नगर सहित आसपास के क्षेत्र में जबकी बड़ी मात्रा में ओवरलोडिंग अवैध रेत परिवहन किया जा रहा है परंतु ऐसे भारी वाहनों पर कार्यवाही ना कर ट्रैक्टर से परिवहन करने वालों पर छोटी मोटी कार्यवाही कर अपना खानापूर्ति करने में लगे हैं जबकी प्रतिदिन टेमर फाटक नंदेली चौक कंचनपुर चौक से प्रतिदिन सुबह-सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक नगर के विभिन्न मार्गो से 15 से 20 हाईवा अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए देखे जा सकते हैं जिसकी सूचना खानीज शाखा के अधिकारियों को देने के बाद भी इन मार्गों पर टीम लगाकर जांच करवाही नहीं की जा रही है इससे प्रतित होता है जानकारी के बाद भी करवाही नहीं होने पर खनिज शाखा के सांठ गांठ से ही हाईवा के मध्यम से ओवरलोड रेत परिवहन रेत माफियाओं द्वारा किया जा रहा है
बाक्स प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा अवैध रेत खनन परिवहन पर सभी खनिज शाखा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है की किसी भी प्रकार का अवैध उतखनन परिवहन नहीं होना चाहिए परंतु शक्ति जिला के खनिज अधिकारी खनिज इंस्पेक्टर को इन आदेशों का कोई असर नहीं हो रहा है मुख्यमंत्री या अप मुख्यमंत्री के द्वारा उच्च स्तरीय जांच टीम श शक्ति जिले में भेजकर जांच कराएगी तो उन्हें आईएस बात की बात की जानकारी हो जायेगी की प्रतिदिन अवैध परिवहन कर शासन को खनिज अधिकारी सहित रेत माफियाओं द्वारा लाखों रुपए का राजस्व चोरी करने में लगे हैं