ग्राम पंचायत बुड़ार ,मंडलपारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अहिल्या राजवाड़े, बूथ अध्यक्ष श्रीसुवेलाल यादव, सचिव सुनीता ठाकुर, बूथ कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रानी भारती सहित बूथ समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश की उभरती खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों के परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने ओडिशा में आयोजित होने वाले खेल आयोजनों, एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने वाले प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी ने भीषण गर्मी से बचाव, पर्याप्त जल सेवन, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा समुद्री जीवों के संरक्षण, डॉल्फिन रेस्क्यू अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार, शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़े प्रेरक उदाहरणों का भी उल्लेख किया गया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों को नई प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के पश्चात बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बूथ समिति के अध्यक्ष, बीएलए, सचिव, सक्रिय सदस्य एवं महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन को जनसंपर्क एवं जनसेवा के कार्यों में आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
“सशक्त बूथ – सशक्त संगठन” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया
सक्रिय बूथ समिति से होगा गाँव का विकास -अहिल्या राजवाड़े

31
May