Video of BJYM leader: भाजयुमो नेता का नोटों के बंडल के साथ वायरल हुआ वीडियो

भाजयुमो नेता का नोटों के बंडल के साथ वायरल हुआ वीडियो

भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ कार से सफर करते नजर आ रहा है। इस वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। मामले के तूल पकडऩे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। वहीं अब इस मामले में पैसों की गड्डियों के साथ नजर आने वाले आकाश सोलंकी का भी बयान सामने आया है।

भाजयुमो के भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी से बताया कि उसके द्वारा ही रील बनाई गई थी और उसने नादानी में यह कृत्य किया। परंतु उसमें दिखाई गई राशि उसके परिवार की है। इसमें कोई भी भ्रष्टाचार और गड़बड़ी नहीं है, जो भी जांच होगी उसके लिए वह तैयार है।
मामले में भाजयुमो के कांकेर जिला अध्यक्ष राजा पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल जी खाली बैठे हैं। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक अदने से कार्यकर्ता पर टिप्पणी कर रहे हैं। उनको पहले अपने सरकार में हुए तमाम भ्रष्टाचार को देखना चाहिए।

मामले में नहीं हुई है कोई शिकायत- एडिशनल एसपी
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर संदीप पटेल ने बताया कि इस वायरल वीडियो के मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है और न ही राज्य शासन से इस मामले में कोई दिशा निर्देश आए हैं। यदि कोई दिशा निर्देश आएंगे तो इस पर जांच की जाएगी।
https://aajkijandhara.com/kutumba-jatra-bastar-the-village-deities-who-arrived-for-dussehra-were-given-a-respectful-farewell-by-making-them-sit-in-umbrella-and-doli/

Related News

सरकार को बदनाम करने की चल रही साजिश: सीएम साय
इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नोटों के बंडल वाले वीडियो का वेरीफाई कर रहे हैं। आजकल फेक वीडियो भी बहुत चल रहा है। हमारे लोग और सरकार को बदनाम करने की साजिश चल रही है।

सुशासन तो गाडिय़ों में नोट बनकर छलक रहा है: भूपेश बघेल
नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि क्या बात है! विष्णुदेव साय जी आपका सुशासन तो गाडिय़ों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं। सुना है बेरोजगार हैं। सामान्य परिवार से आते हैं। अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?

Related News