कतर के ऊपर अमेरिकी वायुसेना का फ्यूल टैंकर विमान लापता, आपातकालीन सिग्नल के बाद संपर्क टूटा

कतर। मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का एक महत्वपूर्ण बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान लापता हो गया है। उड़ान ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरते समय इस विमान ने 7700 कोड का आपातकालीन सिग्नल भेजा था, जो हवा में किसी गंभीर तकनीकी समस्या या संकट का संकेत होता है।

हवा में ईंधन भरने की क्षमता के कारण इस विमान को फ्लाइंग गैस स्टेशन कहा जाता है, जो सैन्य अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के आधार पर विमान के गायब होने की पुष्टि की है।

विमान लापता होने से पहले कुछ समय तक हवा में चक्कर काटता रहा, लेकिन फिलहाल आपात स्थिति के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना में ईरान की किसी भी प्रकार की संलिप्तता या हमले की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।

अमेरिकी सेना ने विमान की वर्तमान स्थिति या इस तकनीकी खराबी को लेकर अभी तक कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *