देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं, India Meteorological Department के मुताबिक दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक लू का असर तेज हो गया है, अप्रैल में ही मई जैसी झुलसा देने वाली गर्मी महसूस हो रही है, दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि कई राज्यों में पारा 44 से 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, साफ आसमान और बारिश की कमी के चलते गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है
लू का अलर्ट जारी, यूपी में बदला स्कूल टाइम
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया गया है और पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई है, उत्तर प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए हैं जहां तेज गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ताकि उन्हें धूप और डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके, विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं