TCS नासिक विवाद: महिला कर्मचारियों ने लगाए उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोप, 6 गिरफ्तार

नासिक। Tata Consultancy Services (TCS) के नासिक कार्यालय से गंभीर आरोप सामने आए हैं। कई महिला कर्मचारियों ने अपने टीम लीडरों और सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे आरोप लगाए हैं। इस मामले में अलग-अलग थानों में कई FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें दुष्कर्म का मामला भी शामिल है।

पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें कार्यस्थल पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।

शिकायतों के अनुसार, कुछ कर्मचारियों ने व्यक्तिगत समस्याओं का फायदा उठाकर महिलाओं पर दबाव बनाया। एक पुरुष कर्मचारी ने भी ब्रेनवॉश और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। वहीं TCS प्रबंधन ने भी इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *