साभापति दिनेश कुमार अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर किया माल्यार्पण

पिथोरा | B. R. Ambedkar जयंती के अवसर पर साभापति दिनेश कुमार अग्रवाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के महान प्रतीक थे।
उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा, समान अधिकार और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। साभापति अग्रवाल ने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *