बलौदा बाजार
● बलौदाबाजार शहर में दुसरे मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ का किया गया उद्घाटन
● अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया विधिवत उद्घाटन
● बलौदाबाजार, भाटापारा एवं सिमगा में लगाया गया है मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ
● जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे हैं लगातार कार्य
● मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ की संरचना है मजबूत एवं सर्व सुविधाओं से परिपूर्ण
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार कार्य किया जा रहे हैं। इसी क्रम में एक मजबूत एवं सर्व सुविधा युक्त मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ की सौगात यातायात पुलिस प्रदान की गई है। आज दिनांक 13.04.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार द्वारा फीता काटकर गार्डन चौक बलौदाबाजार में मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ का विधिवत उद्घाटन किया गया। वर्तमान में जिले के बलौदाबाजार, भाटापारा एवं सिमगा में मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ लगाया गया है।यह जिला मुख्यालय में दुसरा बुथ है।

इस ट्रैफिक बूथ में ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस अधिकारी कर्मचारी की सुविधा हेतु फैन एवं यातायात व्यवस्था को निर्देशित करने हेतु पीए सिस्टम लगाया गया है। साथ ही इस बूथ में लगे जनरेटर के माध्यम रात्रि में भी बूथ में प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। संपूर्ण बूथ का निर्माण बहुत ही मजबूत संरचना के माध्यम से किया गया है। इस माडर्न ट्रैफिक बूथ के अंदर दो पुलिसकर्मी एक साथ उपस्थित रहकर व्यस्त चौंक-चौराहों में भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संपादित कर सकेंगे। शुभारंभ अवसर पर उपपुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट, यातायात प्रभारी प्रियेश जान सहित यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद थे।