:राजेश राज गुप्ता:
कोरिया/सोनहत: प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाडे के नेतृत्व मे बुधवार को सोनहत मंडल द्वारा संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत बाजार स्थल पर जनचौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिपं सदस्य शिवकुमारी सोंनपाकर मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े जिला मंत्री नवरत्न पाण्डेय वरिष्ठ नेता सुभाष जायसवाल जपं अध्यक्ष आशा देवी भाजयुमो जिला मंत्री रमेश तिवारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह ने किया। उपस्थित वक्ताओ ने अपने उद्बोधन मे मोदी सरकार की उपलब्धियो पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की 25 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो को बताया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शिवकुमारी सोनपाकर ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन और समर्पण के प्रतीक रहे हैं। इन वर्षों में केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर चलते हुए हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्य किया है।
मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े ने कहा कि 2014 से पहले देश अनेक चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सरकार की नीतियों, योजनाओं और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण देश की जनता आश्वस्त और सशक्त महसूस कर रही है.
नवरत्न पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयास से आज गांव-गांव में नल, जल, सड़क और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँचाई गई हैं, जिससे ग्रामीणो के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आगे आने का आह्वान किया.
सुभाष जायसवाल ने मोदी सरकार की नीतियों को दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों का सजीव उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। यह सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है.
आशा सोनपाकर ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को सफल व गरीबो के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजना बताया.
भाजयुमो जिला मंत्री रमेश तिवारी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को 1100 वर्षों की प्रतीकात्मक उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि ये 11 वर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के 1100 वर्ष के बराबर हैं। गरीबी उन्मूलन, युवाओं को अवसर, किसानों की समृद्धि और महिलाओं के सम्मान के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। भारत की वैश्विक छवि और प्रभाव जिस गति से बढ़े हैं, वह अभूतपूर्व है.
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश राजवाडे,कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल उपाध्यक्ष राजेश साहू सुचित्रा पाल,मंत्री भीम राजवाड़े लक्ष्मी राजवाडे जनपद सदस्य आलेस्वरी गौतम, हिरमन सिंह, राजकुमारी , मुकेश चेरवा, मंडल , आईटी सेल चिराग तिवारी, दिलीप राजवाड़े सुशीला राजवाडे, कमला गुप्ता, राजकुमारी सिंह ,सुनीता सिंह, शेष यादव , नाहर सिंह , सुमित राजवाडे, अनिल गौतम, रमेश राजवाडे, अमर साय सेलार, भागवत पुरी, स्वाती, सुनैना सिंह कमल सिंह लीलावती काशी मोती राजवाडे , देवेंद्र कुमार, अनुज कुमार, दीनानाथ राजवाडे, रामु राजवाडे, संभू दयाल अनिल गौतम टिकेश्वर राजवाड़े सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे.