एक तरफ हाईवे पर हादसा… दूसरी तरफ मौत से खेलता स्टंट! सूरजपुर में सड़क सुरक्षा की उड़ रही धज्जियां

सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार चल रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद जिले में लापरवाही और रफ्तार का खतरनाक खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


पहली घटना नवापारा हाईवे की है, जहां तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर भी टूट गया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की तस्वीर साफ कर दी।


वहीं दूसरी ओर मोरभंज मार्ग पर कुछ युवक अपनी महंगी कारों से खुलेआम खतरनाक स्टंट करते नजर आए। सड़क को रेसिंग ट्रैक बनाकर किए जा रहे इन स्टंटों से न केवल उनकी अपनी जान खतरे में पड़ रही है, बल्कि वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जिंदगी भी जोखिम में है।


सवाल यह है कि जब सड़क सुरक्षा के नाम पर अभियान चलाए जा रहे हैं, तब ऐसे स्टंटबाजों और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? यदि समय रहते ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। सड़कें रोमांच दिखाने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर के लिए होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *