खरसिया। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया द्वारा शुक्रवार को स्थानीय सिविल अस्पताल खरसिया में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज सेवियों,युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 43 यूनिट रक्त की जांच उपरांत सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन के दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।
भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा के संरक्षक ऋषि अग्रवाल संरक्षक ओमप्रकाश गोयल,अध्यक्ष राजेश सांवडिया, सचिव राकेश अग्रवाल गायत्री कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता संगठन सचिव संजय गुप्ता, सेवा प्रमुख नारायण पाण्डेय,पवन अग्रवाल, अजय अग्रवाल,विष्णुचंद्र शर्मा आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा रक्तदाता की सराहनीय उपस्थित रही इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के सदस्यों, चिकित्सकों एवं अस्पताल मुख्य चिकित्सा डाक्टरो एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भारत विकास परिषद के 64वां स्थापना दिवस पर सिविल अस्पताल खरसिया में रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ

12
Jul