राजस्व मंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

बलौदा बाजार विधायक एवं प्रदेश राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज तहसील सुहेला अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़कीडीह में 5 करोड़ 39 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम पड़कीडीह में आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें पड़कीडीह से टेकरी मार्ग पर बंजारी नाला में 5 करोड़ 20 रुपए क़ी लागत के वृहद पुल का भूमिपूजन,ग्राम पंचायत पड़कीडीह में 9 लाख 85 हजार रुपए क़ी लागत के पीडीएस भवन एवं 10 लाख रुपए क़ी लागत के सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिये योजना बनाने के साथ ही विकास कार्यो को भी तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। शहर से लेकर गांव तक सड़क और पुल का जाल बिछाया जा रहा है। कोई भी गांव अब पहुंचविहीन नहीं रहेगा। अभी हाल ही में बजट सत्र के दौरान कई बड़े पुल और सड़कों के निर्माण के लिये राशि का प्रावधान किया गया है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये शुरू क़ी गई महतारी वंदन योजना से महिलाएं छोटी- छोटी जरुरत के लिए खुद इस राशि का उपयोग कर सकती हैं। महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा हैं जहां समूह क़ी विभिन्न गतिविधियों पर बैठकर चर्चा कर सकते हैं।इसीतरह तेन्दुपत्ता दर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा,चरण पादुका योजना, भूमिहीन मजदूरों के लिये दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना भी संचालित हो रहे हैं।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दौलत पाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *