LPG घोटाला: “आज की जनधारा” की आशंका हुई सच, पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी और मास्टरमाइंडों को किया गिरफ्तार

027अप्रैल को प्रकाशित समाचार में खाद्य विभाग व ठाकुर पेट्रोकेमिकल के सांठगांठ की कही गई थी बात 0
0 पुलिस की संलिप्तता भी नहीं मिली 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= चिवराकुटा गैस चोरी कांड अब अपने वास्तविक स्वरूप में आ गया है । महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की जांच ने जहां अपने विभाग पे उठाई गई संदिग्धता को दूर किया तो वहीं त्वरित व निष्पक्ष जांच के बाद गैस कैप्सूल से 83 तन चुराए गए गैस के आरोपियों को भी समाज के सामने लाकर खड़े के दिया गया है । इस जांच व प्रकरण में जिला खाद्य अधिकारी व ठाकुर पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड की प्रमुख भूमिका सभी के समक्ष उजागर हो सकी ।
ज्ञातव्य हो कि आज की जनधारा द्वारा विगत 27 अप्रैल 2026 को प्रकाशित समाचार में इस कैप्सूल गैस चोरी प्रकरण में कुछ लोग सिंघोड़ा पुलिस की भूमिका व संलिप्तता होने की बात कर रहे थे जबकि इस अखबार द्वारा सिंघाड़ा पुलिस की संलिप्तता व भूमिका से इनकार करते हुवे जिला खाद्य अधिकारी व ठाकुर पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक को इसका मास्टरमाइंड बताया गया था ।
आज इस घटना के मास्टरमाइंड की भूमिका व संलिप्तता को उजागर करते हुवे महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा महासमुंद के जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव , सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव व गौरव गैस एजेंसी के संचालक प्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *