0 638 में 573 मांग व 65 आवेदन शिकायत के प्राप्त 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : आज नगरपालिका में सुशासन तिहाड़ के अंतर्गत कुल 638 आवेदन प्राप्त हुवे जिनमें 573 आवेदन शिकायतों व 65 आवेदन मांगों से संबंधित था ।
इस संबंध में सीएमओ दिनेश यादव ने जानकारी देते हुवे बताया कि सरायपाली नगर पालिका परिषद द्वारा सुशासन तिहार 2026 के तहत वार्डवासियों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आज दिनांक 15.05.2026 को नगर पालिका सरायपाली कार्यालय परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाया जा रहा सुशासन तिहार एक बेहद महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जनकल्याणकारी अभियान है। सुशासन तिहार को छ.ग. शासन और जनता के बीच की दुरी को मिटाने वाला एक उत्सव के रूप में संपूर्ण प्रदेश में मनाया जा रहा है।

उक्त जनसमस्या निवारण शिविर की शुरूवात द्वीप प्रज्वल्लित कर किया गया। उक्त जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर प्रचलित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदाय किया गया। महिला बाल विकास केन्द्र सरायपाली द्वारा उक्त शिविर स्थल में उपस्थित गभर्वती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम, छोटे बच्चों को अन्नाप्रशन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगो को स्वास्थ्य से संबंधित टीप दी गई। सुशासन तिहार 2026 के तहत कुल 638 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 573 आवेदन मांग एवं 65 आवेदन शिकायत से संबंधित प्राप्त हुए है।
उक्त कार्यक्रम में श्री चन्द्रकुमार पटेल (मिलो) नगरीय निकाय प्रकोष्ठ सह संयोजक भाजपा (छ.ग.) एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सरायपाली, श्री गुंजन अग्रवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा सरायपाली, श्री कैलाश अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सरायपाली, मनोज कुमार खाण्डे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली, हरीप्रसाद भोय नायब तहसीलदार , हेमन्त प्रधान उपाध्यक्ष , पार्षदगण खीरचंद बारी , नितेश प्रधान , विकास कुमार सिंह , बंशीगोपाल चंद्रा , रोहित प्रधान , सविता जायसवाल , गंगाराम पटेल ,चन्द्रमणी भोई एवं नगर से आये गणमान्य अतिथिगण एवं अन्य विभाग से उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण, सम्मानीय पत्रकारगण एवं नागरिकबंधु उपस्थित थे।
सुशासन तिहार कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य राजाराम पटेल व आभार प्रदर्शन दिनेश यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी किया गया।