ढालेश्वरी यादव का पुलिस विभाग में चयन से गांव में हर्ष का माहौल

बलौदा बाजार जिले के
ग्राम मुडपार में ग्रामीण परिवेश में पढ़ी लिखी कुमारी ढालेश्वरी यादव का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हुआ है जिससे गांव में हर्ष का माहौल है वहीं उन्हें ग्रामीण बधाई शुभकामनाए दे रहे हैं। कुमारी ढालेश्वरी बचपन से मेधावी छात्रा थी जिन्होंने प्राथमिक विद्यालय की पढ़ाई ग्राम मुड़पार एवं उत्तर माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा से की । पुलिस विभाग में सलेक्शन होने पर शिक्षक गण परिवारजन एवं गांव वासियों में बहुत खुशी की लहर हो रही है । छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन व यादव समाज से होने के कारण यादव समाज में भी खुशी व्याप्त हो रही है जो कि अंचल में चर्चा की विषय बनी है कुमारी ढालेश्वरी यादव पिताजी का नाम नेतराम यादव एवं माता का नाम ख़ेमीन यादव दादा ललित दादी पंचकुंवर भाई केदार तामेश्वर दुर्गेश एवं धनेश्वर मुकेश अर्जुन एवं ननिहाल पक्ष समारू शकुन स्व तिलक राम कुंती बाई यादव एवं मामा मामी सालिक राम यादवआरती गौकरण लीलावती सहित शिक्षक एवं सहपाठी पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाए दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *