संसद में महिला विधेयक के पास नहीं होने पर परिषद द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित
वर्ष 2027 के लिए बजट प्रस्तुत कर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नगर के चहुंमुखी विकास के साथ महत्वपूर्ण निर्माण योजनाओं एवं कार्यों को पूर्ण करने प्रस्तुत बजट पर चर्चा की गई।
बलौदा बाजार ।
नगर पालिका परिषद के सामान्य सभा की बैठक आहुत कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किए जाने के साथ ही वर्ष 2026 – 2027 के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया, इस दौरान परिषद पटल पर बजट के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न स्रोतों से अनुमानित आय- 6477.54 (64 करोड़ 77 लाख चौवन हजार ) व्यय में 6259.90 ( 62करोड़ 59 लाख 90 हजार) पर बचत में 217.64 ( 2 करोड़ 17 लाख 64 हजार) के लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया,नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के समक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी के द्वारा तैयार बजट की प्रति प्रस्तुत की गई।
वह महिला सशक्तिकरण वह महिला सशक्तिकरण अभियान एवं महिला आरक्षण बिल प्रस्ताव 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा की गई नारी शक्ति वंदन 2023 को लागू किए जाने विधेयक लोकसभा में पारित नहीं किए जाने पर विपक्ष के लिए महिलाओं को प्रतिनिधित्व के अधिकार से वंचित रखे जाने पर परिषद के द्वारा निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
आहुत परिषद की बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले, हरजीत सिंह सलूजा,जितेंद्र डड़सेना, मनोज कांत पुरैना, आदित्य गुप्ता, कन्हैया सेन, श्रीमती प्रिया शशि भूषण शुक्ला, अमितेष नेताम, श्रीमती रेखा पोषण पटेल, रोहित साहू, लोकेश चेलक, सतीश पटेल, सुरेश घृतलहरे, गौतम चौहान, श्रीमती मंजू होरेलाल फेकर, सलमान शेख, उपस्थित थे।
प्रस्तुत बजट अनुसार राजस्व से आए 12 करोड़ 36 लाख 72 हजार व व्यय में 12 करोड़ 33 लाख 19 हजार के साथ ही हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य 13 करोड़, सब्जी बाजार हेतु 3 करोड़ 40 लाख, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए 5 करोड़ 22 लाख, शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण हेतु 8 करोड़ , नगर में उद्यान के लिए 2 करोड़, स्वीपर कॉलोनी क्वार्टर निर्माण के लिए 1 करोड़ 18 लाख, नगर में पाईप लाइन विस्तार एवं पेयजल के लिए 2 करोड़, प्रकाश व्यवस्था स्ट्रीट लाइट पोल विस्तार कार्य के लिए 1करोड़ 50 लाख, वाहन क्रय एवं सामग्री हेतु 1 करोड़ 50 लाख , पुराना बस स्टैंड सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़, मुक्ति धाम उन्नयन कार्य हेतु 1 करोड़ , चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव के कार्य हेतु 2 करोड़, नगर के तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 5 करोड़, नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण डामरीकरण कार्य, सीसी रोड हेतु 5 करोड़, व विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण एवं पुल पुलिया निर्माण हेतु 3.50 लाख करोड़ व्यय किए जाने हेतु बजट प्रस्तुत किया गया इसके साथ ही आहुत सामान्य सभा की बैठक में अन्य विषयों में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 17 में मुक्ति धाम उन्नयन कार्य, विभिन्न वार्डों में नल कनेक्शन प्रदाय हेतु रोड कटिंग शुल्क निर्धारण, भूमि भवन नामांतरण, दुकान चबूतरा नामांतरण, राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्रकरण, सामाजिक सहायता कार्यक्रम पेंशन योजना, जाति उद्घोषणा के साथ ही अध्यक्ष महोदय के अनुमति से अन्य विषयों पर एजेंडा अनुसार चर्चा की गई।
परिषद के सामान्य सभा की बैठक में नगर पालिका के
उप-अभियंता रितेश स्थापक, कमलेश्वरी जायसवाल, लेखपाल दुर्गेश साहू, सहायक ग्रेड टू रोहित भारती, राजस्व प्रभारी प्रसून शर्मा, अमित वर्मा गुरुदत्त तिवारी सहित अन्य विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे।