PM MODI गांधी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का जवाब है : मोदी

PM MODI

PM MODI  गांधी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का जवाब है : मोदी

PM MODI  डिंडीगुल (तमिलनाडु) !   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का जवाब है।


PM MODI  मोदी ने यहां गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (जीआरआई) के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि गांधीवादी मूल्य तेजी से प्रासंगिक होते जा रहे हैं चाहे वह संघर्षों को समाप्त करने अथवा जलवायु संकट के बारे में। उनके (गांधी जी) विचारों में आज की कई चुनौतियों का जवाब है।


PM MODI उन्हाेंने कहा कि गांधीग्राम का उद्घाटन स्वयं महात्मा गांधी ने किया था। यहां ग्रामीण विकास के महात्मा गांधी के विचारों की भावना को देखा जा सकता है।
खादी के बारे में बात करते हुए श्री मोदी ने कहा कि खादी को लंबे समय से उपेक्षित और भुला दिया गया था , लेकिन ‘राष्ट्र के लिए खादी, फैशन के लिए खादी’ के आह्वान के माध्यम से यह बहुत लोकप्रिय हो गया है।

PM MODI उन्होंने कहा “महात्मा गांधी ने खादी को गांवों में आत्मनिर्भरता के साधन के रूप में देखा। गांवों की आत्मनिर्भरता में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के बीज देखे। उनसे प्रेरित होकर, हम आत्मनिर्भर भारत पर काम कर रहे हैं।”


PM MODI मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्रामीण विकास के दृष्टिकोण को समझना महत्वपूर्ण है। गांधी चाहते थे कि गांवों का विकास हो। साथ ही वे चाहते थे कि ग्रामीण जीवन के मूल्यों को संरक्षित रखा जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU