जबलपुर के बरगी डैम में मौत का तांडव: तेज आंधी के बीच लहरों में समाया पर्यटकों का क्रूज, अब तक 4 शव बरामद

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शाम के वक्त बरगी डैम का शांत नजारा अचानक मातम में बदल गया जब पर्यटकों से भरा एक आलीशान क्रूज देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह पर्यटक क्रूज पर सवार होकर सैर-सपाटे का आनंद ले रहे थे लेकिन अचानक चली विनाशकारी आंधी ने क्रूज का संतुलन बिगाड़ दिया। तेज हवाओं के थपेड़ों के सामने क्रूज डगमगाया और चंद पलों में सैलानियों की चीख-पुकार के बीच पानी में डूब गया जिससे वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें और बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

इस दर्दनाक जल त्रासदी में अब तक चार सैलानियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं जिसके कारण मृतकों की संख्या में भारी इजाफे की आशंका जताई जा रही है। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संचालित इस क्रूज हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और गोताखोरों की मदद से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा और पानी की गहराई बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन रही है लेकिन प्रशासन हर मुमकिन कोशिश में जुटा है ताकि लापता लोगों का सुराग लगाया जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *