विपक्ष पर महिला-विरोधी मानसिकता का आरोप – ब्रह्मानंद पटेल

पिथौरा। जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने संसद में हालिया घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं की आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने राहुल गांधी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के खिलाफ है। पटेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *